डिजिटल डेस्क, लीमा। पेरू के कैलाओ में कोस्टा वर्डे के पास हुई एक लूटपाट के दौरान नकाबपोश बंदूकधारियों ने एक वाहन पर 30 से अधिक बार गोलियां चलाईं।
इस हमले में एक भारतीय पुरुष और एक पेरू की महिला घायल हो गए। हमलावर सोने के गहने से भरे बैग और सूटकेस लेकर फरार हो गए।
एयरपोर्ट जाते समय कार को घेरकर की अंधाधुंध फायरिंग