डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान में एक 14 वर्षीय लड़की की उसके पति ने बुरी तरह पीट-पीटकर हत्या कर दी। लड़की ने कुछ दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था। किशोरी की पहचान सोगंद मोश्तारेकी के रूप में हुई है। उसने अपने 20 वर्षीय पति से अपने परिवार से मिलने जाने के लिए पूछा था।
ईरान ह्यूमन राइट्स (IHR) के अनुसार, सोगंद के पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और बताया है कि इसके पीछे पारिवारिक विवाद कारण था। केर्मन प्रांत की सोगंद हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बची थी, जब उसे प्रसव के लिए ले जाया जा रहा था।