World
वॉशिंगटन एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: आपस में टकराए अमेरिकन एयरलाइंस के दो विमानों के विंग, सभी यात्री सुरक्षित
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के रोनाल्ड रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को टेक-ऑफ से पहले टैक्सीवे पर चलते समय अमेरिकन एयरलाइंस के दो विमानों के विंग्स आपस में टकरा गए। इस घटना के बाद
लेखक Digital Desk41K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के रोनाल्ड रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को टेक-ऑफ से पहले टैक्सीवे पर चलते समय अमेरिकन एयरलाइंस के दो विमानों के विंग्स आपस में टकरा गए। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर आपातकालीन अलर्ट जारी कर दिया गया।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि वह इस पूरी घटना की जांच करेगा। एफएए ने एक बयान में बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5:10 बजे हुई, जब अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 638 का पंख फ्लाइट 2152 के पंख से टकरा गया।

-1795832381344.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

