World
अफगानिस्तान में महिलाओं के नाम के इस्तेमाल पर रोक, सरकारी कागजों में 'बकरी', 'गाय' या 'बीबी' लिखने का फरमान
डिजिटल डेस्क, काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने कथित तौर पर आधिकारिक दस्तावेजों में महिलाओं के नाम के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इनमें मेडिकल रिकॉर्ड और प्रिस्क्रिप्शन भी शामिल हैं।
लेखक Digital Desk89K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने कथित तौर पर आधिकारिक दस्तावेजों में महिलाओं के नाम के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इनमें मेडिकल रिकॉर्ड और प्रिस्क्रिप्शन भी शामिल हैं।
स्वास्थ्य कर्मियों को महिला मरीजों को बीबी (जिसका अर्थ दादी या बुजुर्ग महिला होता है) कहकर बुलाने का निर्देश दिया गया है। स्पेनिश अखबार एल पैस (El País) ने एक आदेश के बारे में रिपोर्ट दी है। यह रिपोर्ट अफगान मीडिया आउटलेट जान टाइम्स और द गार्डियन की जानकारी पर आधारित है। इस आदेश को लेकर चिंता जताई जा रही है कि यह पाबंदी देश के अन्य हिस्सों में भी लागू की जा सकती है।


