डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार को तिब्बत की सीमा से लगे नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई बाढ़ से कई गांव बह गए। इन्फ् स्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा।
इस घटना में कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 400 से ज्यादा लोग लापता हैं, जिनमें 105 भारतीय और 37 NRI शामिल हैं।
तिब्बत के ग्यिरोंग पोर्ट के CCTV फुटेज में इलाके में अचानक आई जबरदस्त बाढ़ को देखा जा सकता है। यह बाढ़ नेपाल के रसुवा जिले में दाखिल हुई और भोटे कोशी नदी के किनारे तबाही मचाई।