World
नाइजीरिया में नाव पलटने से 24 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार में जा रहे थे सभी लोग
डिजिटल डेस्क, एबूजा। दक्षिण नाइजीरिया में नाव पलटने से 24 लोगों की मौत हो गई है। बचाव दल ने पानी से शव बरामद किए हैं। इस घटना में जानकारी सामने आई है कि ये सभी लोग अंतिम संस्कार में जा रहे थे।
लेखक Digital Desk77K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, एबूजा। दक्षिण नाइजीरिया में नाव पलटने से 24 लोगों की मौत हो गई है। बचाव दल ने पानी से शव बरामद किए हैं। इस घटना में जानकारी सामने आई है कि ये सभी लोग अंतिम संस्कार में जा रहे थे।
एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (NEMA) के प्रवक्ता मंजो एजेकिएल ने बताया, 'अब तक घटना स्थल से 24 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है।'



