पीटीआई, नई दिल्ली। बांग्लादेश की राजनीति एक बार फिर गहरे अस्थिरता के दौर से गुजर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित ढाका वापसी से ठीक पहले देश में चौतरफा हिंसा, श्रमिक असंतोष और सत्तारूढ़ दलों के बीच बढ़ता अविश्वास प्रधानमंत्री तारिक रहमान के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
शुक्रवार को रहमान ने देश में बढ़ती हिंसा के पीछे भारत का हाथ होने का संकेत दिया, जो मौजूदा विपक्षी नेता व जमात-ए-इस्लामी प्रमुख शफीकुर रहमान से उनकी मुलाकात के ठीक एक दिन बाद आया। बांग्लादेश में अवामी सदस्यों के कम से कम 30 घरों में आग लगा दी गई।