World
पिस्तौल लेकर ड्रग तस्करों पर छापा मारने पहुंचे बांग्लादेशी मंत्री, Video वायरल होने के बाद गई कुर्सी
डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश में पिस्तौल लेकर कथित तौर पर ड्रग तस्करों के अड्डे पर छापा मारने पहुंचे राज्य मंत्री ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने उन्हें पद छोड़ने के लिए कहा था, क्योंकि उनकी ओ
लेखक Digital Desk58K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश में पिस्तौल लेकर कथित तौर पर ड्रग तस्करों के अड्डे पर छापा मारने पहुंचे राज्य मंत्री ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने उन्हें पद छोड़ने के लिए कहा था, क्योंकि उनकी ओर से वीडियो अपलोड किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया था।
मुक्ति युद्ध मामलों के मंत्रालय के राज्य मंत्री इशराक हुसैन ने शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। उसमें वे गाड़ी से बाहर निकलते दिख रहे हैं। उनके हाथ में पिस्तौल है।



