World
'दिमाग पर पेशाब कर दूंगा, तुम्हारा दिल निकाल लूंगा', जेनसेन हुआंग अपने कर्मचारियों का करते थे अपमान
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेंसन हुआंग पर कर्मचारियों को बार-बार अपमानित करने, धमकाने और हिंसक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों के
लेखक Digital Desk65K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेंसन हुआंग पर कर्मचारियों को बार-बार अपमानित करने, धमकाने और हिंसक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों के हवाले से इन आरोपों का जिक्र किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, हुआंग करीब दो दशक तक मीटिंग्स में मैनेजर्स को उनके टीम के सामने डांटते और धमकाते रहे। एक घटना में उन्होंने कमरे में घूमकर मैनेजर्स से कहा कि वे उन्हें मार डालेंगे। 70 साल के एक कर्मचारी से उन्होंने कहा कि वह बहुत बूढ़े हैं और सब चाहते हैं कि वे मर जाएं।



