जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। ईरान पर नए सिरे से हमले के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दबाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल सैन्य कार्रवाई की संभावना टाल दी है।
उन्होंने कहा है कि ईरान को लेकर अगले कदम पर फैसला नए साल की शुरुआत के बाद ही करेंगे। ट्रंप ने साफ किया कि वाशिंगटन को किसी जल्दबाजी की जरूरत नहीं है और वह आने वाले हफ्तों में अपने विकल्पों पर विचार करता रहेगा।