डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका के कोलंबो-कैंडी मुख्य मार्ग पर स्थित कडुगन्नावा इलाके में शनिवार देर रात एक निजी बस पर पहाड़ी से विशाल पत्थर गिर गया, जिससे बस की छत में बड़ा छेद हो गया और दो यात्री घायल हो गए।
जैसे ही विशाल पत्थर बस की छत को तोड़कर बस के अदंर गिरा, बस में मौजूद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय समयानुसार, यह घटना रात करीब 10.04 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।