World
आयशा वहाब ने रचा इतिहास, US कांग्रेस में बनीं पहली अफगान-अमेरिकी सदस्य
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। आयशा वहाब ने कैलिफोर्निया के 14वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का विशेष चुनाव जीता है। इसके साथ ही वह अमेरिकी कांग्रेस के लिए चुनी जाने वाली पहली अफगान-अमेरिकी बन गई हैं।
लेखक Digital Desk36K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। आयशा वहाब ने कैलिफोर्निया के 14वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का विशेष चुनाव जीता है। इसके साथ ही वह अमेरिकी कांग्रेस के लिए चुनी जाने वाली पहली अफगान-अमेरिकी बन गई हैं।
39 साल की वहाब ने मेलिसा हर्नांडेज को हराया। यह सीट डेमोक्रेट एरिक स्वैलवेल के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, जिन पर गलत यौन व्यवहार के आरोप लगे थे।
चुनाव के नतीजे आने के बाद वहाब ने कहा, 'फास्टर केयर से कांग्रेस तक का यह सफर अमेरिकन ड्रीम की संभावना को दिखाता है। आज इस डिस्ट्रिक्ट ने कांग्रेस के लिए पहली अफगान-अमेरिकी को चुनकर इतिहास रच दिया है।'



