डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। मई 2025 में भारत के साथ सैन्य टकराव के दौरान पाकिस्तान के अनुभव ने परमाणु प्रतिरोध क्षमता की सीमाओं को उजागर कर दिया है। इसके बाद पाकिस्तान का ध्यान तेजी से अपनी पारंपरिक सैन्य शक्ति को मजबूत करने की ओर ध्यान लगा रहा है, अमेरिका की बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है।
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी हमले के जवाब में भारत द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों परमाणु-संपन्न पड़ोसियों के बीच यह सैन्य टकराव हुआ था।