डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी नौसेना (US Navy) की 251वीं वर्षगांठ  के मौके पर बधाई देने की जल्दबाजी और हड़बड़ी कई में प्रमुख राजनेता, गवर्नर और सरकारी एजेंसियां एक बड़ी और हास्यास्पद चूक का शिकार हो गईं। दरअसल, इन नेताओं ने अमेरिकी नौसेना की 251वीं वर्षगांठ पर बधाई देने की जल्दबाजी में भारत और अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी रूस के युद्धपोतों की तस्वीरें इस्तेमाल कर लीं।
जॉर्जिया के गवर्नर और कई नेताओं ने भारतीय नौसेना के INS गोदावरी, INS ब्रह्मपुत्र और INS त्रिकंद जैसे अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों की तस्वीरें पोस्ट कर दीं, तो वहीं कुछ अन्य अधिकारियों ने सोवियत काल और रूस के खतरनाक किरोव-क्लास बैटलक्रूजर की फोटो के साथ US नेवी को बधाई दे डाली। सोशल मीडिया पर इस भारी चूक के बाद अब इन अमेरिकी राजनेताओं का जमकर मजाक उड़ रहा है।