World
साउथ चाइना सी में US नेवी का 'पावर फेल', 4 दिन तक बंद रहे टॉयलेट; AC और मेस
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। साउथ चाइना सी में नियमित गश्त के दौरान अमेरिकी नौसेना के गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS बेनफोल्ड को गंभीर तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। पिछले महीने 24 जुलाई को जनरेटर में आई खराबी के कारण करीब 1
लेखक Digital Desk54K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। साउथ चाइना सी में नियमित गश्त के दौरान अमेरिकी नौसेना के गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS बेनफोल्ड को गंभीर तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। पिछले महीने 24 जुलाई को जनरेटर में आई खराबी के कारण करीब 10 हजार टन वजनी इस युद्धपोत की बिजली पूरी तरह गुल हो गई।
इस वजह से जहाज पर मौजूद लगभग 300 से ज्यादा नौसैनिकों को लगातार चार दिनों तक बिना टॉयलेट, एयर कंडीशनिंग (AC), गैली सर्विस (रसोई) और पर्याप्त पीने के पानी के बिना कठिन परिस्थितियों में रहना पड़ा।



