डिजिटल डेस्क, जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय रेड क्रास समिति ने मंगलवार को जोखिम बढ़ने की चेतावनी देते हुए देशों से 'किलर रोबोट' कहे जाने वाली स्वायत्त हथियार प्रणाली के उपयोग पर प्रतिबंध और सीमाएं अपनाने की संयुक्त अपील को और तेज किया है। उनका कहना है कि मशीनों द्वारा मानवों का स्वायत्त लक्ष्यीकरण के जोखिम बढ़ गए हैं।
तीन साल पहले की एक प्रारंभिक अपील और इस मुद्दे पर वर्षों से चल रही अंतरराष्ट्रीय वार्ताओं के आधार पर यह अपील समग्र प्रतिबंध लगाने की मांग नहीं करती, लेकिन यह नोट करती है कि ऐसे हथियार प्रणाली विकसित की जा रही हैं।