डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा के दौरान भारत ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। भारत ने इस क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव को बेहद चिंताजनक करार देते हुए नागरिक बुनियादी ढांचों, कमर्शियल शिपिंग और खासकर भारतीय नाविकों पर हो रहे लगातार हमलों की कड़ी निंदा की है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने गुरुवार को सुरक्षा परिषद की बहस में साफ कहा कि पश्चिम एशिया की सुरक्षा और स्थिरता भारत के लिए बेहद मायने रखती है।