डिजिटल डेस्क, दुबई। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, दुबई के लोगों को हफ्तों बाद मिसाइल अलर्ट मिला मिला। UAE के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मंगलवार को उसके एयर डिफेंस सिस्टम में मिसाइल के खतरे का पता लगाया।
पोस्ट में लिख था कि UAE के एयर डिफेंस सिस्टम ने देशों की ओर आ रही एक मिसाइल के खतरे का पता लगाया है। कृपया आधिकारिक चैनलों से जारी चेतावनियों और अपडेट का पालन करें। दुबई के लोगों को एक इमरजेंसी अलर्ट भी मिला। मंत्रालय ने साफ किया कि जो भी आवाजें सुनाई दीं, वे एयर डिफेंस इंटरसेप्शन का नतीजा थीं।