डिजिटल डेस्क, तेहरान। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच दुनिया की सबसे अहम समुद्री ऊर्जा गलियों में शामिल होर्मुज जलडमरूमध्य पर संकट और गहरा गया है।
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि होर्मुज से गुजर रहे उसके सरकारी तेल समूह एडीएनओसी से जुड़े दो टैंकरों को ईरान ने निशाना बनाया। दोनों जहाजों पर ड्रोन हमले की बात सामने आई है।
हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यूएई ने इसे समुद्री डकैती बताते हुए ईरान की कड़ी निंदा की है। हालांकि, ईरान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।