डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लंदन की एक कोर्ट ने अबू धाबी के शाही परिवार की महिला सदस्य को बच्चे की देखरेख में लापरवाही का दोषी पाया। महिला ने भी अपना दोष स्वीकार कर लिया है। अबू धाबी के शाही परिवार की सदस्य महराह अल नहयान को मंगलवार को लंदन की साउथवार्क क्राउन कोर्ट ने सजा सुनाई।

महराह अल नहयान इसी साल के जून में पश्चिमी लंदन में ड्रग्स के ज्यादा सेवन के बाद बेहोश मिली थीं। 32 साल की महराह के पास एक तीन साल का बच्चा बिना किसी सुरक्षा के सड़क पर खेल रहा था। वो नंगे पैर ट्रैफिक के करीब था। इसी दौरान महराह के पास एक युवक भी बेहोश दिख रहा था। कोर्ट ने उन पर 7.6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।