डिजिटल डेस्क, दुबई। आमतौर पर स्टिकी नोट का इस्तेमाल छोटे-मोटे रिमाइंडर या मैसेज लिखने के लिए किया जाता है। लेकिन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाली 29 वर्षीया सीनियर क्लाउड इंजीनियर पुष्पाज्योति रविकुमार ने एक ही स्टिकी नोट पर 150 अलग-अलग शब्द लिखकर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
उनकी इस बारीक और साफ लिखावट के लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।