डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का एक ऐसा बयान सामने आया है, जिससे लगता है कि अमेरिकी प्राथमिकताएं अब बदल गई हैं।
वेंस ने गुरुवार को कहा कि अब पहला लक्ष्य अमेरिकी नागरिकों के लिए तेल और गैस की कीमतें कर रखना है, जबकि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकता दूसरा लक्ष्य है। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप अब तक ईरान को परमाणु कार्यक्रम को युद्ध का मुख्य कारण बताते रहे हैं।