World
चांद पर SpaceX के रॉकेट की क्रैश लैंडिंग, NASA ने जारी की 60 फीट चौड़े गड्ढे की तस्वीरें
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने चंद्रमा की सतह पर बने एक नए विशाल गड्ढे (क्रेटर) की तस्वीरें जारी की हैं। यह गड्ढा इस महीने की शुरुआत में SpaceX रॉकेट के चंद्रमा से टकराने के कारण बना था।
लेखक Digital Desk72K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने चंद्रमा की सतह पर बने एक नए विशाल गड्ढे (क्रेटर) की तस्वीरें जारी की हैं। यह गड्ढा इस महीने की शुरुआत में SpaceX रॉकेट के चंद्रमा से टकराने के कारण बना था।
NASA के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (LRO) ने 11 और 12 अगस्त के बीच ये तस्वीरें लीं, जिनमें 5 अगस्त को SpaceX Falcon 9 के ऊपरी हिस्से के टकराने के बाद बने निशान दिखाई दे रहे हैं।



