डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। भारत में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) पर सवाल उठाने वाली अमेरिका की डेमोक्रेट सांसद प्रमिला जयपाल की टिप्पणी को भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने अस्वीकार्य करार दिया है।
क्वात्रा ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, 'भारत की चुनावी और राजनीतिक प्रक्रियाओं पर हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव की सदस्य प्रमिला जयपाल की टिप्पणियां भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है, जो अस्वीकार्य है। भारत एक जीवंत लोकतंत्र है, जहां मजबूत व स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाएं हैं और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों का लंबा इतिहास रहा है।'