World
OpenAI के दफ्तर में जासूसी करने वाला सऊदी इंजीनियर बर्खास्त, FBI ने किया गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। AI की दुनिया की दिग्गज कंपनी OpenAI के एक कार्यालय से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कंपनी के सैन फ्रांसिस्को स्थित ऑफिस के एक कॉन्फ्रेंस रूम में सीक्रेट रिकॉर्डिंग डिवाइस मिलने के बाद
लेखक Digital Desk29K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। AI की दुनिया की दिग्गज कंपनी OpenAI के एक कार्यालय से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कंपनी के सैन फ्रांसिस्को स्थित ऑफिस के एक कॉन्फ्रेंस रूम में सीक्रेट रिकॉर्डिंग डिवाइस मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। इस मामले में फेडरल अधिकारियों ने 35 वर्षीय सऊदी नागरिक और OpenAI के इंजीनियरिंग लीड अब्दुल रहमान अलफोजान को गिरफ्तार किया है।
FBI की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 सितंबर को Open AI की तकनीकी निगरानी टीम ने एक कॉन्फ्रेंस रूम में टेलीविजन के पीछे यूएसबी पोर्ट से जुड़ा हुआ एक छिपा हुआ ऑडियो-रिकॉर्डिंग डिवाइस खोज निकाला। यह डिवाइस इस तरह छिपाया गया था कि आसानी से नजर न आए और इसमें एडवांस एन्क्रिप्शन, ऑडियो-मॉनिटरिंग और डेटा ट्रांसफर करने की क्षमता थी।



