डिजिटल डेस्क, न्यूयार्क। मंगल ग्रह पर एक रोबोट लगातार आगे बढ़ रहा है। वह चट्टानों के बीच अपना रास्ता खुद खोजता है। इस सफर में इसे ऐसी प्राचीन चट्टानें मिली हैं, जो मंगल का इतिहास समझने में मदद कर सकती हैं।
नासा के इस 'परसेवरेंस' रोवर ने 28.1 मील की दूरी तय कर नासा के ही अपार्चुनिटी रोवर के 28.06 मील का सफर करने के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है।
'परसेवरेंस' ने पृथ्वी को छोड़कर सौरमंडल में किसी भी अन्य वाहन की तुलना में अधिक दूरी तय कर ली है, लेकिन 'परसेवरेंस' का असली मिशन सिर्फ दूरी तय करना नहीं, बल्कि मंगल के अरबों साल पुराने इतिहास के रहस्यों को समझना है।