डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। साल 1984 में नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के स्पेश शटल डिस्कवरी में हजारों मधुमक्खियों ने अंतरिक्ष की यात्रा की थी। यह प्रयोग आज भी अनोखा लगता है।
स्पेस एजेंसी में 3,301 मधुमक्खियों को माइक्रोग्रेविटी में भेजा ताकि यह देखा जा सके कि क्या वे जीवित रह सकती हैं और इससे भी जरूरी बात, क्या वे ग्रेविटी के खिंचाव के बिना अपना छत्ता बना सकती हैं। 7 दिन के इस मिशन की शुरुआत मुश्किल रही, उड़ने की कोशिश करते समय कुछ मधुमक्खियां दीवारों से टकरा गईं।