World
लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराने से बची Lufthansa विमान की टेल
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर लुफ्थांसा एयरलाइंस का विशालकाय बोइंग 747 विमान भयानक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। रनवे पर लैंडिंग में हुई चूक के बाद पायलटों को आपात स्थिति में विमान
लेखक Digital Desk93K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर लुफ्थांसा एयरलाइंस का विशालकाय बोइंग 747 विमान भयानक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। रनवे पर लैंडिंग में हुई चूक के बाद पायलटों को आपात स्थिति में विमान को तुरंत वापस आसमान में ले जाना पड़ा, जिसके दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराने के बेहद करीब पहुंच गया था।
यह घटना फ्रैंकफर्ट से कैलिफोर्निया आई फ्लाइट LH 456 के साथ घटी। प्रत्यक्षदर्शियों और वीडियो फुटेज के अनुसार, चार इंजनों वाला यह विशाल जंबो जेट सामान्य रूप से रनवे 24R की तरफ उतर रहा था।



