World
चीन से J-10CE फाइटर जेट खरीदने की तैयारी में बांग्लादेश, ड्राफ्ट पर बातचीत जारी
डिजिटल डेस्क, ढाका। दक्षिण एशिया में रक्षा समीकरणों को बदलते हुए बांग्लादेश चीन से J-10CE फाइटर जेट और अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी कर रहा है।
लेखक Digital Desk66K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, ढाका। दक्षिण एशिया में रक्षा समीकरणों को बदलते हुए बांग्लादेश चीन से J-10CE फाइटर जेट और अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी कर रहा है।
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के सूचना और प्रसारण सलाहकार जाहिद उर रहमान ने बताया कि बांग्लादेश इस समझौते के बेहद करीब पहुंच गया है और इसके लिए एक सरकारी पैनल समझौते का ड्राफ्ट तैयार करने में जुटा है।
सबसे बड़ी रक्षा डील
यह प्रस्तावित सौदा पिछले कुछ वर्षों में बांग्लादेश की सबसे बड़ी सैन्य खरीद में से एक माना जा रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अपनी वायु सेना को आधुनिक बनाने के मिशन में जुटा बांग्लादेश लगभग 24 J-10CE विमान खरीदने पर विचार कर रहा है।



