World
व्हिस्की डेट्स से अरबों डॉलर के सौदे तक... चीनी जासूस के जाल में कैसे फंसे एनवीडिया सीईओ? Inside Story
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। एआई और चिप की दिग्गज अमेरिकी कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग एक बड़े विवाद के केंद्र में आ गए हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि चीनी खुफिया तंत्र के लिए काम करने वाली एक कारोबारी मह
लेखक Digital Desk59K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। एआई और चिप की दिग्गज अमेरिकी कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग एक बड़े विवाद के केंद्र में आ गए हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि चीनी खुफिया तंत्र के लिए काम करने वाली एक कारोबारी महिला एलिस हुआंग ने जेनसेन हुआंग के साथ बेहद करीबी और कथित रोमांटिक रिश्ते बनाए।
खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, यह कदम दुनिया के सबसे प्रभावशाली टेक दिग्गजों में शामिल जेनसेन हुआंग से संवेदनशील जानकारियां जुटाने और वैश्विक एआई उद्योग से जुड़े उनके फैसलों को प्रभावित करने की एक सोची-समझी जासूसी साजिश का हिस्सा हो सकता है।



