World
अमेरिकी बैंक जेपी मॉर्गन पर साइबर हमला, 16 हजार ग्राहकों का डेटा लीक
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। जेपी मॉर्गन चेस के लिए काम करने वाले थर्ड पार्टी सर्विस प्रोवाइडर्स पर साइबर हमले हुए हैं। वित्तीय संस्थान जेपीमॉर्गन ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस साइबर हमले में कई ग्राहकों का ड
लेखक Digital Desk76K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। जेपी मॉर्गन चेस के लिए काम करने वाले थर्ड पार्टी सर्विस प्रोवाइडर्स पर साइबर हमले हुए हैं। वित्तीय संस्थान जेपीमॉर्गन ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस साइबर हमले में कई ग्राहकों का डाटा लीक होने की संभावना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक रैनसमवेयर ग्रुप ने जेपीमॉर्गन चेस के लगभग 16,000 अमीर ग्राहकों का डेटा लीक कर दिया है। इन डेटा में उन ग्राहकों से जुड़ी कई अहम जानकारी जैसे उनके ईमेल, पते और फोन नंबर शामिल हैं।



