डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस के साइबर सुरक्षा प्रमुख शॉन केर्नक्रॉस को उनके पद से हटा दिया गया है। यह कदम बड़े पैमाने पर आई तकनीकी रुकावटों और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जुड़े खतरों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बाद उठाया गया है।
न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, सूत्र ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने उन्हें हटाए जाने के फैसले का पूरा समर्थन किया, क्योंकि केर्नक्रॉस के पास इस काम के लिए जरूरी योग्यताएं नहीं थीं।