डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी नागरिकता और इमिग्रेशन विभाग ने प्रवासियों को अलर्ट करते हुए दो प्रमुख फॉर्म्स Form I-539 और Form I-765 के नए एडिशन जारी करने की घोषणा की है। आगामी 15 सितंबर 2026 से केवल वही आवेदन स्वीकार होंगे जिन पर 09/15/26 की तारीख अंकित होगी।
विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि पुराने फॉर्म पर भेजे गए आवेदनों को कोई रियायत नहीं मिलेगी और उन्हें तुरंत रिजेक्ट कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं कि इस नए नियम का आप पर क्या असर पड़ेगा और आपको किन बातों का ध्यान रखना है।