World
भारत के कड़े विरोध के बाद बैकफुट पर जेडी वेंस, H-1B वीजा धारकों को बंधुआ मजदूर कहने पर दी सफाई
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्वीकार किया है कि H-1B वीजा पर काम करने वाले विदेशी पेशेवरों को बंधुआ मजदूर कहना उनके शब्दों का एक गलत चुनाव था। भारत सरकार और विदेश मंत्रालय द्वारा इस टिप्पणी क
लेखक Digital Desk81K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्वीकार किया है कि H-1B वीजा पर काम करने वाले विदेशी पेशेवरों को बंधुआ मजदूर कहना उनके शब्दों का एक गलत चुनाव था। भारत सरकार और विदेश मंत्रालय द्वारा इस टिप्पणी को बेहद आपत्तिजनक और औपनिवेशिक विरासत की याद दिलाने वाले बताए जाने के बाद वेंस का यह स्पष्टीकरण सामने आया है।
शनिवार को CBS न्यूज के एक टाउन हॉल में बोलते हुए वेंस ने स्पष्ट किया कि उनकी आलोचना का निशाना H-1B कर्मचारी नहीं, बल्कि अमेरिकी कंपनियां और मौजूद वीजा प्रणाली थी।



