डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। डोनल्ड ट्रंप प्रशासन अमेरिकी वीजा नियमों को कड़ा करने के उद्देश्य से H-1B और F-1 ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (OPT) प्रोग्राम्स पर भारी-भरकम फीस लगाने की योजना बना रहा है।
फेडरल रजिस्टर के अनुसार, अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) H-1B वीजा फीस से बढ़ाकर 1,03,265 डॉलर करने पर विचार कर रहा है।
इसके साथ ही, यूनिवर्सिटी से निकरकर वर्कप्लेस में प्रवेश करने वाले विदेशी छात्रों के लिए लागू OPT आवेदनों पर भी 100,000 डॉलर की फीस का प्रस्ताव रखा जा सकता है।