डिजिटल डेस्क, ब्रसल्स। नेपाल, फ्रांस और ब्राजील के बाद अब बेल्जियम में भी जेन जी सड़कों पर नजर आ रहे हैं और सरकार के खिलाफ कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
शिक्षा व्यवस्था में कमी को लेकर प्रदर्शन
बेल्जियम में जेनजी ने शिक्षा बजट में कटौती, भीड़भाड़ वाली कक्षाओं और शिक्षकों की कमी जैसे मुद्दों पर देश भर में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आंदोलन में करीब 30 हजार छात्र शामिल हैं।