डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआइएस) अगले महीने परमानेंट रेजिडेंस के लिए अपडेटेड एप्लीकेशन फॉर्म जारी करेगा। इसके लागू होने की तारीख के बाद जमा किए गए पुराने वर्जन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
यूएससीआइएस ने एक नोटिफिकेशन में बताया है कि 'फॉर्म आइ-485' (परमानेंट रेजिडेंस के लिए रजिस्ट्रेशन या स्टेटस बदलने का एप्लीकेशन) का नया वर्जन 18 सितंबर को जारी होगा।