World
सिंगापुर F1 ग्रां प्री में बिना टिकट घुसा भारतीय नागरिक, केस दर्ज; अब कोर्ट में होगी सुनवाई
डिजिटल डेस्क, सिंगापुर। एक भारतीय नागरिक पर बिना टिकट के फार्मूला-1 सिंगापुर ग्रां प्री इवेंट एरिया में घुसने के आरोप में दो मामले दर्ज किए गए हैं। 39 वर्षीय डावर अरिश आदिल टेमासेक एवेन्यू के गेट-2 पर थे, जब वे नौ अक्टूब
लेखक Digital Desk61K पढ़े गए
-1791799325990.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, सिंगापुर। एक भारतीय नागरिक पर बिना टिकट के फार्मूला-1 सिंगापुर ग्रां प्री इवेंट एरिया में घुसने के आरोप में दो मामले दर्ज किए गए हैं। 39 वर्षीय डावर अरिश आदिल टेमासेक एवेन्यू के गेट-2 पर थे, जब वे नौ अक्टूबर को दोपहर करीब 1.45 बजे (स्थानीय समय) टिकट वाले इलाके में घुस गए। उन पर 10 अक्टूबर को आरोप लगाए गए।
उन पर उसी दिन (नौ अक्टूबर) दोपहर करीब दो बजे फिर से घुसपैठ करने का आरोप है, जब वे रैफल्स बुलेवार्ड में द व्हार्फ नाम के इलाके में घुस गए, जहां सिर्फ सिंगापुर ग्रां प्री के स्टाफ को ही जाने की इजाजत थी।



