World
'इकोनॉमिक D-डे': ट्रंप ने ईरान का समर्थन करने वाले देशों को दी गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ एक ऐसी कार्रवाई का एलान किया है जिसे उन्होंने 'इकोनॉमिक D-डे' कहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह किसी देश पर अब तक की सबसे कठोर आर्थिक कार्रवाई ह
लेखक Digital Desk82K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ एक ऐसी कार्रवाई का एलान किया है जिसे उन्होंने 'इकोनॉमिक D-डे' कहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह किसी देश पर अब तक की सबसे कठोर आर्थिक कार्रवाई होगी।
ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में कहा, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान को डील करने का जितना बड़ा मौका मैंने दिया, उतना किसी और ने नहीं दिया। दुख की बात है कि वे इसका फायदा उठाने में नाकाम रहे।'



