World
'यह बदनाम करने की साजिश है', एनवीडिया के CEO जेनसेन हुआंग पर जासूसी के आरोप को चीन ने किया खारिज
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग को हनिट्रैप करने के दावों को चीन ने सिरे से खारिज कर दिया है। बीजिंग ने इन आरोपों को पूरी तरह आधारहीन बताते हुए अपनी छवि बिगाड़ने की दुर्भावन
लेखक Digital Desk49K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग को हनिट्रैप करने के दावों को चीन ने सिरे से खारिज कर दिया है। बीजिंग ने इन आरोपों को पूरी तरह आधारहीन बताते हुए अपनी छवि बिगाड़ने की दुर्भावनापूर्ण कोशिश करार दिया है।
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि तथाकथित चीनी जासूस से जुड़ा पूरा घटनाक्रम पूरी तरह से निराधार, बेबुनियाद और चीन को बदनाम करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है।



