डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन के विमानन इतिहास में आज से एक नया अध्याय जुड़ गया है। वजह है कि चीन में ही विकसित विमान C919 ने अपनी पहली नियमित अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक उड़ान सफलतापूर्व पूरी कर ली है। इस कदम को वैश्विक एविएशन बाजार में दशकों से दबदबा बनाए बैठी दिग्गज अमेरिकी कंपनी बोइंग और यूरोपीय कंपनी एयरबस के एकाधिकार को चुनौती देने के रूप में देखा जा रहा है।
एयर चाइना की उड़ान संख्या CA723 ने बीजिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दोपहर करीब 3 बजे उड़ान भरी और मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में सुरक्षित लैंडिंग की। इसके बाद वापसी की उड़ान CA724 उलानबटार से शाम को चलकर वापस बीजिंग लौटी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एयर चाइना अब इस रूट पर रोजाना इस स्वदेशी विमान का संचालन करेगी।