डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। बलोच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया कि बलूचिस्तान के ग्वादर जिले के जिवाणी में दो नावों पर हुए हमले में पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड के 13 जवान मारे गए। समूह ने दावा किया है कि इस ऑपरेशन को उसकी समुद्री इकाई, हम्माल मैरीटाइम डिफेंस फोर्स ने अंजाम दिया।
BLA ने इस ऑपरेशन की जिम्मेदारी ली और 11 अक्टूबर को एक बयान में दावा किया कि हमले में पाकिस्तान के कोस्ट गार्ड की दो नावों को निशाना बनाया गया और इसमें 13 जवानों की मौत हो गई।