डिजिटल डेस्क, ढाका। भारत और बांग्लादेश के बीच जारी कूटनीतिक तनाव के बीच बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने नई दिल्ली में आयोजित होने वाली बिम्सटेक गृह मंत्रियों की पहली बैठक से दूरी बना ली है। उनकी अनुपस्थिति में अब ढाका का प्रतिनिधित्व एक वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल करेगा।
यह दो दिवसीय बैठक सोमवार को सदस्य देशों के गृह और आंतरिक मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के विचार-विमर्श के साथ शुरू हुई है, जबकि मंगलवार को गृह मंत्रियों की मुख्य बैठक तय है।