World
AI तस्वीर से शादी के जाल में फंसे पाकिस्तान के पूर्व मंत्री, वीडियो कॉल पर ही कर लिया निकाह
डिजिटल डेस्क, कराची। इंटरनेट मीडिया पर शुरू हुए रोमांस और वीडियो कॉल पर हुई शादी का अंत सदमे, तलाक और पुलिस शिकायत के साथ हुआ। पाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री का आरोप है कि उन्हें इस रिश्ते में फंसाने के लिए एआइ से बनी तस्व
लेखक Digital Desk100K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कराची। इंटरनेट मीडिया पर शुरू हुए रोमांस और वीडियो कॉल पर हुई शादी का अंत सदमे, तलाक और पुलिस शिकायत के साथ हुआ। पाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री का आरोप है कि उन्हें इस रिश्ते में फंसाने के लिए एआइ से बनी तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था।
सिंध के पूर्व मंत्री गुलाम रसूल उन्नर ने कराची की एक सेशन कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी पूर्व पत्नी रजिया अरबाब के खिलाफ 'प्रिवेंशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक क्राइम्स एक्ट' के तहत एफआइआर दर्ज करने की मांग की है।



