World
एआई से की गई साजिश को AI ने ही पकड़ा, कैसे बदल रहा कंपनियों का डेटा चुराने का तरीका?
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। कोई भी आविष्कार वरदान है या अभिशाप यह, यह उसके इस्तेमाल करने के तरीके और इस्तेमाल करने वालों पर निर्भर करता है। दुनिया भर में एआई ने अपनी पहचान लोगों को काम को आसान करने वाले टूल के रूप में बनाई ह
लेखक Digital Desk72K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। कोई भी आविष्कार वरदान है या अभिशाप यह, यह उसके इस्तेमाल करने के तरीके और इस्तेमाल करने वालों पर निर्भर करता है। दुनिया भर में एआई ने अपनी पहचान लोगों को काम को आसान करने वाले टूल के रूप में बनाई है, लेकिन अब एआई जासूसी का प्लान बनाने और उसे पकड़ने, दोनों में मदद कर रहा है।
इसका ताजा उदाहरण है ओपनएआई का मामला। 30 सितंबर को ओपनएआई के सैन फ्रांसिस्को दफ्तर में एक छिपा हुआ रिकॉर्डर मिला। यह टीवी के पीछे यूएसबी पोर्ट से जुड़ा था और टॉयलेट पेपर में लपेटा गया था। आरोप है कि इंजीनियर अब्दुलरहमान अलफोजान ने इसे बातचीत रिकॉर्ड करने के लिए लगाया था।



