डिजिटल डेस्क, रियाद। हूती लड़ाकों के साथ चल रही लड़ाई के बीच रविवार को सऊदी अरब का एएच-6 आई लड़ाकू हेलीकॉप्टर सीमावर्ती नाजरान क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में हेलीकाप्टर के दोनों चालक मारे गए हैं। इस बीच सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों की बमबारी में हूती के कब्जे वाले यमन के हिस्से में नौ लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में पांच बच्चे और दो महिलाएं हैं।
हूती ने इस हेलीकाप्टर को मिसाइल से मार गिराने का वीडियो जारी किया है। कहा है कि लड़ाई में शामिल हेलीकाप्टर को नाजरान के नजदीक गिराया गया लेकिन सऊदी अरब की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलीकी ने हेलीकाप्टर के तकनीक सिस्टम में आई गड़बड़ी को दुर्घटना का कारण बताया है।