डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज बुधवार, 26 अगस्त की सुबह एक भयानक हादसा हो गया। एक अस्पताल में आग लगने से करीब 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई।
यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस अस्पताल की नर्सरी में एयर-कंडीशनर (AC) का कंप्रेसर फटने से आग लग गई।
सिर्फ एक बच्चे की बची जान