डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। 20वीं सदी के सबसे बड़े अनसुलझे रहस्यों में से एक को सुलझाने के लिए अमेरिकी समुद्री आर्कियोलॉजिस्ट का एक टीम प्रशांत महासागर के एक सुदूर द्वीप की ओर रवाना हुआ है। प्रसिद्ध अमेरिकी महिला पायलट अमेलिया इयरहार्ट 1937 में अपनी वैश्विक उड़ान के दौरान रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई थीं।