रॉयटर, काठमांडू। नेपाल में बाढ़ के सैलाब के बीच आम का पेड़ श्रमिक के लिए संबल बना और उन्हें जीवनदान मिल गया। बुधवार को नेपाली श्रमिक बिबेक कुमाल बिदुर क्षेत्र में नए बने एक घर के बाहर शौचालय का गड्ढा खोद रहे थे, तभी उन्हें आवाज़ सुनाई दी।
पांच फीट गहरे गड्ढे के ऊपर खड़े उनके चार साथियों ने उन्हें बाहर निकलकर भागने के लिए आवाज लगाई। जब तक वह गड्ढे से बाहर निकले, तब तक उसके साथी जा चुके थे। वह जान बचाकर भागने लगे, लेकिन तभी सैलाब आया और उन्हें तथा उनके आस-पास की हर चीज़ को बहा ले गया।