डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय असैन्य परमाणु सहयोग को नई ऊंचाइयां देने के लिए आपसी चर्चा तेज कर दी है।
वाशिंगटन में परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष अजीत कुमार मोहंती और अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट के बीच हुई यह उच्च स्तरीय बैठक वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में मील का पत्थर साबित हो सकती है।
निजी भागीदारी व 2047 का महत्वाकांक्षी लक्ष्य
भारत सरकार ने अपने असैन्य परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोल दिया है। देश का लक्ष्य वर्ष 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने का है।